फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shivani becomes Nursing Lieutenant in Indian Army

Hamirpur (Himachal) News: शिवानी भारतीय सेना में बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

Wed, 28 Aug 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव सनकर नौणे दा पट्टा गांव की शिवानी का चयन भारतीय सेना में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट हुआ है। शिवानी ने दसवीं और कक्षा जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ से की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की दोनों कक्षाओं में 90 फीसदी अंक हासिल करके छात्रवृत्ति के साथ लैपटॉप भी दो बार हासिल किए। शिवानी ने कहा कि कक्षा जमा दो तक पढ़ाई मेडिकल साइंस स्ट्रीम में पूरी करके मेडिकल लाइन में जाने के लिए नीट और बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। बीएससी नर्सिंग के लिए चयन हो गया। बीएससी की पढ़ाई पालमपुर के निजी नर्सिंग कॉलेज से पूरी करके कुछ समय तक फॉर्टिस हॉस्पिटल नई दिल्ली में जॉब करने के बाद ग्रांट ऑफ शॉर्ट सर्विस कमिशन इन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा दी। उसी के तहत चयन हुआ है। इस मौके पर शिवानी के पिता विपिन कुमार, माता अमर लता, ताई सविता व ताया अंजनी शर्मा समेत अन्य ने बेटी की इस शानदार उपलब्धि के लिए अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed