Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sheep and goats will also be vaccinated to prevent foot and mouth disease

Hamirpur (Himachal) News: खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए भेड़-बकरियों का भी होगा टीकाकरण

Wed, 07 May 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 May 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खुरपका-मुंहपका रोग से भेड़-बकरियों को बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। पशुपालन विभाग के पास करीब 25 हजार टीकों की खेप पहुंच चुकी है। हालांकि अभी गाय-भैंस का टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से हर साल बड़े और छोटे पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। बड़े पशुओं गाय-भैंस का टीकाकरण जारी है। करीब 68 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मात्र चार से पांच हजार गाय-भैंस शेष बचे हैं। टीकाकरण के बाद छोटे पशुओं भेड़-बकरियाें का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान के तहत एक भी पशु न छूटे और सुरक्षा चक्कर न टूटे, की तर्ज पर हर साल टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन



खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं को मुक्त करने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। गाय-भैंस का टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही भेड़-बकरियों का टीकाकरण किया जाएगा। छोटे पशुओं के लिए करीब 25 हजार टीके प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. सतीश वर्मा, सहायक निदेशक (परियोजना), पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed