Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shared research on fish diversity and aquatic conservation

Hamirpur (Himachal) News: मछलियों की विविधता और जलीय संरक्षण पर साझा किए शोध

Sun, 22 Nov 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shared research on fish diversity and aquatic conservation
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व मत्स्य दिवस पर लगाई मछलियों की प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राणी विज्ञान विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को विश्व मत्स्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने मत्स्य विविधता, जल गुणवत्ता और जलीय जीवों के संरक्षण से जुड़े शोध साझा किए।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न मछली प्रजातियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मछलियां पोषण और रोजगार का साधन होने के साथ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

मत्स्य पालन को पर्यटन और स्वरोजगार से जोड़ने की भी अपार संभावनाएं हैं। विशेषज्ञ डॉ. कपिल कौल ने स्वस्थ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र और टिकाऊ मत्स्य संसाधनों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जल प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन का मछलियों तथा उनके प्राकृतिक आवासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जलीय जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है। डॉ. संदीप कुमार ने मीठे पानी के स्रोतों में जल गुणवत्ता के भौतिक, रासायनिक और जैविक मानकों पर शोध प्रस्तुत किया। वहीं, प्रोफेसर हर्षा ने ब्यास नदी में मत्स्य विविधता और जल गुणवत्ता पर किए गए शोध की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को गोल्डन महासीर, कॉमन कार्प सहित अन्य मछली प्रजातियों की पहचान और विशेषताओं से अवगत करवाया। सिद्धांत ने गिरि नदी में पाई जाने वाली मछली प्रजातियों और उनकी शारीरिक संरचना पर शोध प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न मछली प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया। इससे विद्यार्थियों को उनकी पहचान, विशेषताओं और पारिस्थितिक महत्व को करीब से समझने का अवसर मिला।

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व मत्स्य दिवस पर लगाई मछलियों की प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व मत्स्य दिवस पर लगाई मछलियों की प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed