फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shagun first in slogan writing competition

Hamirpur (Himachal) News: नारा लेखन प्रतियोगिता में शगुन प्रथम

Wed, 08 Jan 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Jan 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
मासिक धर्म चक्र पर शर्म नहीं, गर्व का अनुभव करें : चौहान
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चबूतरा में करवाया कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में वो दिन योजना के तहत मासिक धर्म एवं व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राकृतिक प्रक्रिया है जो उन्हें मातृत्व के लिए सक्षम बनाती है। इसके बारे में किसी भी तरह की शर्म या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए, बल्कि इस पर गर्व होना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।


इस अवसर पर पीएचसी चबूतरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका ने मासिक धर्म को किशोरियों के स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का महत्वपूर्ण संकेतक बताया । इको फ्रैंडली मासिक धर्म प्रबंधन पर नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। नारा लेखन प्रतियोगिता में शगुन, नीतिका ठाकुर व रितिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल, शिल्पा और अंशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। इस अवसर पर डीपीओ कार्यालय हमीरपुर की ओर से मासिक धर्म सामग्री के उचित निपटान के लिए विद्यालय में इंसीनरेटर स्थापित किया गया तथा किशोरियों को सेनिटरी पैड बांटे गए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन






समाचार: बवीता चंदेल: राजन मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed