हमीरपुर। खेल मैदान अणु में आयोजित जिलास्तरीय एथलेटिक संघ की दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कोच भूपिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला एथलेटिक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज भारतीय ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अंडर-14 लंबी कूद में शबनम प्रथम, चारवी द्वितीय तथा निधि तृतीय, 600 मीटर दौड़ में मनिता प्रथम, शबनम द्वितीय, रुद्र प्रिय तृतीय, शॉट पुट में दक्षिता प्रथम, वैशनवी द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। 60 मीटर दौड़ में रुद्र प्रिया प्रथम, शबनम द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की लंबीकूद में हर्षद प्रथम, नक्श द्वितीय व आर्यन तृतीय, 600 मीटर दौड़ में प्रकुल प्रथम, सोनू द्वितीय व लक्ष्य तृतीय, 60 मीटर दौड़ में अंतरिक्ष प्रथम, अर्णव दूसरे व सोनू तृतीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में आर्यन चौहान प्रथम, सक्षम खट्टा द्वितीय, अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान संगठन की तरफ से इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर साईं एनसीओई के उपनिदेशक मनोज अवति, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह, परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, जिला महासचिव संदीप डढवाल, विकेश कौशल, सुनील धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।