फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sewerage dirt is getting into the drain, danger of spreading diseases

Hamirpur (Himachal) News: नाले में मिल रही सीवरेज की गंदगी, बीमारियां फैलने का खतरा

Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
नप हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 में राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को हो रही समस्या
विज्ञापन

कई बार नगर परिषद और विभाग को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 में स्थित नाले में सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। हालात ऐसे है कि नाले से दिनभर गंदगी की बदबू आती है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी यह समस्या गंभीर हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद और जलशक्ति विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां पर सीवरेज की गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान सीवरेज की यह गंदगी सड़कों पर पहुंच बहती है। इससे समस्या दोगुना हो जाती है। वार्ड नंबर 10 निवासी रमेश, सुमन, मोहन ने कहा कि नाले में सीवरेज का पाइप खुला छोड़ा है। इससे नाले में दिनभर गंदगी की बदबू से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस समस्या के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभाग और नगर परिषद को समस्या के समाधान के लिए शीघ्र निर्देश देने की मांग उठाई है। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि समस्या ध्यान में है, शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस बारे में विभाग से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed