{"_id":"694d939d8fff1c786f0d0c44","slug":"seven-year-old-girl-ran-away-from-home-after-being-told-not-to-watch-cartoons-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-178041-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कार्टून देखने से मना करने पर सात साल की बच्ची रूठी, घर से भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कार्टून देखने से मना करने पर सात साल की बच्ची रूठी, घर से भागी
Fri, 26 Dec 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
भोरंज थान पुलिस ने चार घंटे में ढूंढी, पैदल ही पांच किलोमीटर दूर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। मोबाइल में कार्टून देखने से मां के मना करने पर सात साल की बच्ची इतनी आहत हो गई कि घर से ही भाग गई। हालांकि भोरंज पुलिस ने सीसीटीवी कैमराें की मदद से बच्ची को चार घंटे में ढूंढ निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया।
मामला भोरंज थाना के एक गांव का है। यहां पर उत्तर प्रदेश का परिवार किराये के मकान में रहता है। बच्ची का पिता मिस्त्री का काम करता है। सुबह करीब सात बजे वह लकड़ी लाने के लिए कहीं बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे थे। पत्नी खाना बना रही थी। उसने बेटी को फोन छोड़कर खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन बेटी नहीं आई। जब बेटी को थोड़े तल्ख लहजे में बुलाया तो वह नाराज हो गई।
मां अपने कार्य में व्यस्त हो गई और बेटी घर से कहीं चली गई। परिजनों की ओर से इसकी सूचना थाना भोरंज को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और बच्ची को पूर्वाह्न 11 बजे लापता स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर से सकुशल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
बच्ची पैदल ही घर से करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि बच्ची को पुलिस ने तुरंत ढूंढ निकाला है।