फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven shell holders applied, 14 stubbornly adamant, Khokha holders are being shifted to the shopping complex, hamirpur news

सात खोखाधारकों ने किया आवेदन, 14 अपनी जिद्द पर अड़े

Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर सड़क किनारे बसे खोखाधारकों और जिला प्रशासन के बीच अभी तक आम सहमति नहीं बन पाई है। यहां करीब 21 खोखाधारक हैं। इनमें से सात खोखाधारकों ने शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट होने के लिए शुक्रवार को आवेदन कर दिया है। अब भी करीब 14 खोखाधारक ऐसे हैं, जो अपनी जिद्द पर अड़े हैं और खोखे खाली करने पर किसी भी सूरत में तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

इन खोखाधारकों की एक ही मांग है कि उनके लिए धरातल पर नई दुकानें बनाई जाएं या फिर खोखों के वर्तमान क्रमानुसार ही उन्हें पीछे शॉपिंग कांप्लेक्स में पक्की दुकानें आवंटित की जाएं। खोखाधारक विनोद शर्मा, परमानंद, कृष्णानंद, नरपत शर्मा, तिलक राज और शांति शर्मा तथा बंटू ने कहा कि प्रशासन ने बीते वर्ष शॉपिंग कांप्लेक्स में पक्की दुकानें आवंटित करने के समय भेदभाव किया है। जिनके पास एक दुकान थी, उन्हें दो दुकानें आवंटित कर दी गईं। इसके साथ ही क्रमानुसार दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। वर्तमान में पहली मंजिल पर जो दुकानें हैं, वे काफी छोटी हैं। इन दुकानों की छत पर न तो गर्मी में पंखा लगाया जा सकता है और न ही ठीक से खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि सात दुकानदारों ने शॉपिंग कांप्लेक्स में पक्की दुकानों के लिए आवेदन किया है। शेष खोखाधारकों को भी 3 जुलाई से पूर्व आवेदन करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद आगामी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed