{"_id":"68e2ccb21ee7b1dc610b778b","slug":"seva-dal-held-a-meeting-regarding-the-chief-ministers-visit-to-barsar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-169057-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री के बड़सर दौरे को \nलेकर सेवादल ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री के बड़सर दौरे को लेकर सेवादल ने की बैठक
Mon, 06 Oct 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में आयोजित कांग्रेस सेवादल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : सेवादल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह हमीरपुर में जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज भारद्वाज ने की।
बैठक में जिला के समस्त कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला के दौरे सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हेमराज भारद्वाज ने बताया कि सात अक्टूबर को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र में अनेक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस सेवादल द्वारा भव्य परेड का आयोजन कर सलामी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को शिमला में दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से अनेक नेता पधार रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया, राजीव कौशल, दलीप कुमार, सुबेदार हंस राज आदि मौजूद रहे।