फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Serra School will get a new building in the new session

Hamirpur (Himachal) News: सेरा स्कूल को नए सत्र में मिलेगा नया भवन

Tue, 20 Feb 2024 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा के विद्यार्थियों को नए भवन की सुविधा मिलेगी। स्कूल में भवन निर्माण कार्य पर 1.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान प्रयोगशाला सहित नए भवन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की मांगों को सुना था और अब स्कूल में नए भवन निर्माण कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 191 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उचित भवन की व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों को समाना करना पड़ता है लेकिन अब स्कूल में स्थित पुराने भवन की छत और विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य होगा। नए भवन में उन्हें आधुनिक पुस्तकालयों और कक्षा कक्षों की सुविधा मिलेगी। स्कूल प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने कहा कि स्कूल में भवन को लेकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के लिए मैप तैयार कर लिया है। एक माह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed