{"_id":"69235e3f579da546f709bb29","slug":"seoh-chandigarh-bus-service-stalled-for-a-week-passengers-upset-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-174431-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सियोह–चंडीगढ़ बस सेवा एक सप्ताह से ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सियोह–चंडीगढ़ बस सेवा एक सप्ताह से ठप, यात्री परेशान
Mon, 24 Nov 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। एचआरटीसी सरकाघाट डिपो की सियोह से चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद है। अचानक बंद हुए इस रूट की बस के कारण चंदरूही, भरेड़ी, धमरोल, जाहू इत्यादि क्षेत्र के स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों सहित अन्य चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह रूट पहले से ही सीमित बस सेवाओं पर निर्भर है। ऐसे में मुख्य रूट की बस का बंद होना बड़ी परेशानी पैदा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कई यात्री सुबह-सवेरे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए इसी बस पर निर्भर थे। इसलिए, बस सेवा को बिना बाधा निरंतर रूप से जारी रखने के लिए विभाग ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
वहीं, सरकाघाट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि हाल ही में शादी समारोहों के चलते कई चालक छुट्टी पर चले गए थे। इस कारण कुछ रूटों पर बस संचालन प्रभावित हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ड्राइवरों की उपलब्धता होते ही सियोह–चंडीगढ़ बस सेवा शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।