Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sensation due to three mysterious deaths on the same day in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में एक ही दिन तीन रहस्यमयी मौत से सनसनी

Tue, 09 May 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर में सोमवार को तीन लोगों की रहस्यमयी मौतों से सनसनी फैल गई है। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सेवारत एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे हमीरपुर बाईपास पर मिला। मृतक की पहचान मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र कुमार (36), पुत्र कृपा राम, गांव ममलीन, कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। रोजाना की तरह सुबह 9:00 बजे वह अपने हमीरपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आवास से मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के लिए निकला था। लेकिन जब वह अस्पताल नहीं पहुंचा तो अस्पताल प्रशासन ने उनके घर से संपर्क किया।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो थोड़ी देर में आवास से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाईपास पर उनकी कार बरामद हुई। कार देखकर पुलिस सुनसान जगह की तरफ पहुंची तो चिकित्सक का शव वहां पड़ा था। चिकित्सक के शव के समीप दवाइयां भी मिली है। वह अपने पीछे पत्नी और पांच साल की बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। लेकिन पुलिस को प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर बस स्टैंड के समीप एक सराय में ठहरे हरियाणा के रहने वाले 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अशोक कुमार, पुत्र सोमप्रकाश, गांव सेवानगर, भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। अशोक कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ हमीरपुर में फ्लैक्स लगाने आया था और रविवार रात को सराय में ठहरा था। सोमवार सुबह वह बाथरूम में नहाने के लिए गया, लेकिन काफी देर बार जब बाहर नहीं निकला तो साथी ने सराय मालिक को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला तो अशोक कुमार बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया गया। उसका साथी उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि हृदयगति रुकने से अशोक की मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांव लंबलू के रहने वाले धीरेंद्र सिंह (58), पुत्र विधि चंद ने घर पर गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर आए। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब पांच बजे अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस थाना हमीरपुर के तहत तीन लोगों की मौत हुई है। इस पर पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed