{"_id":"66bc9d9d82e58a5327089444","slug":"selfie-with-astronauts-in-hamirpur-city-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133612-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सेल्फी
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के सामने अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यान की कलाकृतियों के साथ फोटो लेती यु
बाल स्कूल हमीरपुर के सामने लगाई अंतरिक्ष यान और यात्रियों की कलाकृतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद की शहर को और आकर्षक बनाने की पहल अब रंग लाने लगी है। शहर के मुख्य चौक चौराहे सुंदर दिखने लगे हैं। इसी कड़ी में बाल स्कूल हमीरपुर के सामने शहर के लोग अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यान के साथ सेल्फी ले सकेंगे।
यहां पर नगर परिषद हमीरपुर की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। यहां पर सेल्फी प्वाइंट के साथ अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष यात्रियों की कलाकृतियां बनाई गई हैं। इन कलाकृतियों को बनाने का लक्ष्य न केवल शहर की सुंदरता को चार चांद लगाना है बल्कि खासकर बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष के प्रति रुचि पैदा करना है। इससे पहले यहां पर रेहड़ी फड़ी धारकों का कब्जा था। इस जगह पर बदबू की वजह से लोगों का बैठना तक मुश्किल था। कुछ माह पहले ही यहां से कब्जों को हटाकर आकर्षक वर्षाशालिका का निर्माण किया गया है। यहां पर बैठने के लिए कुर्सियां और बेंच भी लगाए गए हैं। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
स्थानीय लोगों और स्कूल के बच्चों के बीच इस नए प्रयास को लेकर काफी उत्साह है। स्थानीय लोगों रीना, चेतन, राज कुमारी, देवराज, सौरभ, पूजा का कहना है कि नगर परिषद का यह कदम शहर को आकर्षक बनाने में अहम है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अज़मेर सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर या अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए प्रेरित हों, इस सोच के साथ नगर परिषद ने कार्य करवाया है। लोगों के सहयोग से इन संपत्तियों को सहेजा जा सकता है।