फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Selfie point, hoardings uprooted from the storm

अंधड़ से सेल्फी प्वाइंट, होर्डिंग उखड़े; उड़ती टिन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

Tue, 17 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Selfie point, hoardings uprooted from the storm
हमीरपुर में बारिश के दौरान भीगती युवती, कुछ लोगों ने दुकानों के बाहर ली शरण। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में सोमवार को अंधड़ ने खूब तबाही मचाई। कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। बारिश से पहले चले अंधड़ से हमीरपुर बस अड्डा के सामने सेल्फी प्वाइंट उखड़ गया।
विज्ञापन

नादौन में अंधड़ के कारण उड़ती टीन शीट की चपेट में आने से धर्मशाला निवासी घायल हो गया। उनके सिर में आठ टांके लगे हैं। बाजू को भी चोट लगी है। घायल व्यक्ति नादौन अस्पताल में उपचाराधीन है। वह नादौन में रिश्तेदारों के घर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आया था। शाम को नादौन बस अड्डा गया था।
विज्ञापन

इस दौरान अंधड़ से उड़ी टीन की शीट उसके सिर और बाजू पर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। इसके अलावा गांधी चौक हमीरपुर पर कई भवनों के ऊपर लगे करीब छह होर्डिंग फटकर अंधड़ के साथ उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दियोटसिद्ध-बिझड़ी सड़क पर अंधड़ के कारण चीड़ का पेड़ गिर गया। इस कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सोमवार शाम को चार बजे गिरे पेड़ को लोगों के सहयोग से शाम पांच बजे हटाया गया। इसके बाद आवाजाही सुचारू हुई। वहीं अंधड़ शुरू होते ही जिला मुख्यालय में बिजली का कट लग गया।

करीब आधा घंटा बिजली गुल रहने से लोगों के काम प्रभावित हुए। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में भी बिजली के तार पर चीड़ के पेड़ गिरने से कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अंधड़ और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत तो मिली है। अंधड़ के कारण नुकसान भी हुआ है।

बारिश के दौरान खाली हुआ गांधी चौक हमीरपुर।

बारिश के दौरान खाली हुआ गांधी चौक हमीरपुर।- फोटो : Hamirpur-HP

सोमवार दोपहर बाद हमीरपुर में छाये बादल।

सोमवार दोपहर बाद हमीरपुर में छाये बादल।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed