फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Self help groups put up exhibition of handmade products

Hamirpur (Himachal) News: स्वयं सहायता समूहों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई

Fri, 25 Oct 2024 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद हमीरपुर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में अलग-अलग किस्म का अचार, दीये, कैंडल, सेवइयां, चावल का आटा, महिला पर्स, हैंडल और ऊनी वस्त्र इत्यादि लगाए हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद हमीरपुर ने महिलाओं के आठ समूह बनाए थे। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। इन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से हाथों से तैयार सामग्री बाजारों में स्टॉल लगाकर बेची जा रही है। नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि दीनदयाल अंत्योेदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद हमीरपुर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से हस्तनिर्मित प्रदर्शनी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed