फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Self-Employment Neelam is showing the path of employment to others too

Hamirpur (Himachal) News: स्वरोजगार अपना औरों को भी रोजगार की राह दिखा रहीं नीलम

Sun, 24 Sep 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Self-Employment Neelam is showing the path of employment to others too
मिनी सचिवालय नादौन में खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाती जय मां अंबे स्वयं सहायता समूह की महिला
हमीरपुर। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत बल्हडूहक के गांव बलोह की नीलम कुमारी स्वरोजगार अपना औरों को भी प्रशिक्षित करने का काम कर रही हैं। नीलम बैग, अचार, टोकरियां, देसी हल्दी और अन्य खाद्य पदार्थ बेचकर 30 हजार प्रतिमाह कमा रही हैं। महिला ने वर्ष 2018 में स्वयं घर पर घरेलू उत्पाद बनाना शुरू किए थे। अब वह 10 अन्य महिलाओं को रोजगार देकर घर पर बैग, अचार, टोकिरयां, देसी हल्दी बनाकर बेच रही हैं। महिला के पति मजदूरी करता है, जबकि तीन बच्चे स्कूल में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन



महिला ने बच्चों की पढ़ाई और देखभाल के लिए हिम्मत जुटाई और आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वादिष्ट पकवान और घरेलू उत्पाद बनाना जारी रखा। महिला के बनाए पकवान लोगों को भी खूब पसंद आ रहे हैं और अब महिला 30 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही है। इसके अलावा अन्य स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को भी इस बारे में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। नीलम कुमारी हमीरपुर के अलावा धर्मशाला, मंडी तथा शिमला जैसे बड़े शहरों में भी प्रदर्शनी में स्टाल के माध्यम से अपने हाथ से बने खाद्य पदार्थों को सस्ते दाम पर उपलब्ध करवा चुकी हैं। मंडी में लगने वाले सारस मेले व अन्य कई जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नीलम कुमारी ने कहा कि वह छह वर्षों से अपने हाथ से बनाए अनेकों खाद्य पदार्थ बेच रही हैं। इसके अलावा अनेक प्रकार के अचार व चटनी, सेवियां, मूंग की बड़ियां, सीरा जैसे मिष्ठान के साथ-साथ देसी हल्दी जिसे औषधि के रूप में भी घरों में प्रयोग किया जाता है, इसे बनाकर बेच रही हैं। कई बार अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर 400 के हिसाब से दिहाड़ी देकर उनके परिवार के लिए भी रोजी रोटी जुटाने का माध्यम बनी हैं। वह जय मां अंबे स्वयं सहायता समूह के बैनर तले स्टाल लगाती हैं। पहले कई बार बैंकों से ऋण लेकर कार्य किया। अब वह पूर्ण रूप से आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed