फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SDM celebrated Van Mahotsav by planting Amla sapling

Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम ने आंवले के पौधे का रोपण कर मनाया वन महोत्सव

Tue, 30 Jul 2024 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राज्य स्तरीय 75वां वन महोत्सव वन परिक्षेत्र नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियार में मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने आंवले के पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है और इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाने का प्रण कर ले तो यह लक्ष्य ज्यादा कठिन नहीं है। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद ने कहा कि वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर क्षेत्रभर में 100 पौधों का रोपण आसपास शामलात भूमि पर किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष शर्मा सहित उप वन राजिक सुरेश कुमार, रमेश चंद, सुमित कुमार, वनरक्षक नजीर मोहम्मद, सुनील कुमार, नेहा, अमित, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed