फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scooty-trailer collision near Jhaniyari; three injured, including a brother and sister.

Hamirpur (Himachal) News: झनियारी के पास स्कूटी-ट्राला की टक्कर, भाई-बहन समेत तीन घायल

Fri, 14 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत झनियारी के समीप स्कूटी और ट्राला की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया।
विज्ञापन

घायलों में सासन निवासी 19 वर्षीय शुभम और 21 वर्षीय शिवानी शामिल हैं, जो भाई-बहन बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान सड़क पर पैदल जा रही एक अन्य महिला भी ट्राला की टक्कर के बाद स्कूटी की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। शुभम और शिवानी स्कूटी पर सवार थे, जबकि महिला पैदल जा रही थी। इसी दौरान झनियारी के समीप स्कूटी और ट्राला की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान हुआ और कुछ समय के लिए हल्के जाम की स्थिति भी बनी। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed