{"_id":"6817b3699f1e778e7d0e08d1","slug":"school-libraries-will-not-remain-empty-book-fairs-will-be-organized-every-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154942-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूल पुस्तकालय नहीं रहेंगे सूने, हर हफ्ते लगेगा किताबों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूल पुस्तकालय नहीं रहेंगे सूने, हर हफ्ते लगेगा किताबों का मेला
Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 703 सरकारी स्कूलों में अब हर सप्ताह पुस्तकालय की किताबों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह पहल बैग फ्री डे के दिन होगी, ताकि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो और वे अधिक रुचि से पुस्तकें पढ़ सकें।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कक्षा के अनुसार पुस्तकें सजाई जाएंगी, जिससे उन्हें अपनी रुचि और जरूरत की किताबें ढूंढने में आसानी होगी। इस आयोजन में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को किताबों से जोड़ेंगे, बल्कि अभिभावकों को स्कूल की उपलब्धियों व शिक्षण सामग्री के महत्त्व के बारे में भी जागरूक करेंगे।
फिलहाल अधिकांश विद्यार्थी पुस्तकालय का उपयोग केवल एक पीरियड तक ही करते हैं, जिससे कई जरूरी पुस्तकें बिना पढ़े रह जाती हैं। इससे विद्यार्थियों का पढ़ने और बोलने का कौशल कमजोर हो रहा है। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए स्कूल स्तर पर पुस्तक प्रदर्शनियां आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनी की निगरानी जिला स्तर पर गठित जांच कमेटी करेगी, जो आयोजन से पहले और बाद की स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
पुस्तकालयों की किताबों की सप्ताह में एक दिन प्रदर्शनियां लगेंगी। यह पहल बैग फ्री डे पर की जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर