Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School children will build robots; teachers are learning the technology.

Hamirpur (Himachal) News: रोबोट बनाएंगे स्कूली बच्चे, शिक्षक सीख रहे तकनीक

Tue, 17 Nov 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Nov 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
डाइट गौना करौर में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू दो शिक्षा खंडों के 27 स्कूलों के 52 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर में सोमवार को रोबोटिक्स और ड्रोन प्रयोगशालाओं के संचालन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें नादौन और भोरंज शिक्षा खंडों के 27 स्कूलों के 52 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का शुभारंभ डाइट प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ड्रोन तकनीक का ज्ञान बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होगा। कार्यशाला में रोबोटिक्स प्रयोगशाला प्रभारी व के विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी अनिल धीमान ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में स्थापित रोबोटिक्स प्रयोगशालाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

स्कूलनेट इंडिया के विशेषज्ञ अभिषेक और निशांत शिक्षकों को रोबोटिक्स किट, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, इंटरनेट आधारित उपकरण तकनीक, त्रिआयामी छपाई और ड्रोन के उपयोग, सुरक्षा नियमों, तकनीकी समस्याओं के समाधान और पांच चरणों वाली शिक्षण पद्धति से पाठ योजना तैयार करने का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed