फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Schedule released for category three and four posts of ex-servicemen

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिकों के श्रेणी तीन और चार के पदों के लिए शेड्यूल जारी

Wed, 17 Jul 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
स्क्रीनिंग प्रकिया के लिए सैनिक निदेशालय ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


27 जुलाई से 17 सितंबर तक चलेगी विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया

पूर्व सैनिक, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों पर निर्भर, वीर नारियां लेंगी भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में आचार संहिता हटते ही विभिन्न पदों पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 27 जुलाई से 17 सितंबर तक विभिन्न पदों के लिए प्रमाणपत्र चेक करने की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया में पूर्व सैनिक, दिव्यांग पूर्व सैनिक, उनकी वीरांगनाएं और युद्ध में शहीद सैनिकों पर निर्भर इस प्रक्रिया में भाग लेंगे। अकांउटेंट, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट), जूनियर ऑडिटर, ऑडिटर, जेओए (अकाउंट), डाटा एंटी ऑपरेटर के पदों के लिए 26 जुलाई को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। ड्राइंग मास्टर, शास्त्री, एलटी, जेबीटी के पदों के लिए 30 जुलाई को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए दो अगस्त को प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। असिस्टेंट ऑक्शन रिकॉर्डर, चपरासी-चौकीदार, बेल्डर, पंचकर्म मसाजर (महिला) और पंचकर्म मसाजर (पुरुष), कंसीलर के लिए छह अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। जेई (सिविल), जेई (इलेिक्ट्रकल) के लिए नौ अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। जूनियर इंवायरमेंटल इंजीनियर, सर्वेयर, जेओए (आईटी), स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के लिए 13 अगस्त को प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। रेफ्रिजरेटर प्लांट ऑपरेटर, रेफ्रिजरेटर मेकेनिक, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन, आर्किटेक्चुअल सीनियर ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रिशियन के पदों के लिए 16 अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। सेरीकल्चर इंस्पेक्टर, सब स्टेशन अटेंडेंट, फिटर, लाइनमैन, लैब अटेंडेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों के लिए 20 अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड टू, ओटीए के पदों के लिए 23 अगस्त को, फार्मासिस्ट (आयुर्वेद), लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर (एनएचएम) के पदों के लिए नौ अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एनएचएम) के पदों के लिए 23 अगस्त को प्रमाणपत्र चेक किए जाएंगे। स्टाफ नर्स, वेटरनेरी फार्मासिस्ट के पदों के लिए 27 अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। असिस्टेंट केमिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, डिस्पेंसर के पदों के लिए 30 अगस्त, हॉर्टीकल्चर एक्टेंशन ऑफिसर, जूनियर कोच, जूनियर डॉफ्ट्समैन, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों के लिए तीन सितंबर को प्रमाण पत्र चेक करने की प्रक्रिया होगी। ड्राइवर, फायरमैन, हवलदार इंस्ट्रक्टर, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, सीनियर लैबोरेटरी सुपरवाइजर (एनएचएम), फिशरीज फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए छह सितंबर को प्रमाण पत्र चेक करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी हिंदी, लेक्चरर (स्कूल न्यू), पीजीटी राजनीतिक शास्त्र, लेक्चरर (स्कूल न्यू), पीजीटी अंग्रेजी, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी संस्कृत, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी अर्थशास्त्र के पदों के लिए 10 सितंबर को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी गणित, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी कॉमर्स, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी भूगोलशास्त्र, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी फिजिक्स, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी केमिस्ट्री, लेक्चरर (स्कूल न्यू) पीजीटी बॉयोलॉजी के पदों के लिए 13 सितंबर को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। टीजीटी ऑर्ट्स के पदों के लिए 17 सितंबर को प्रमाण पत्र चेक करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस बारे में पूर्व सैनिक निदेशालय के निदेशक बिग्रेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि श्रेणी तीन व चार के पदों के लिए प्रमाण पत्र चेक करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी और इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed