{"_id":"668a8879c5a409ff5509fe2b","slug":"satish-kaushal-became-the-president-of-kabir-panth-social-reform-sabha-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-131110-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सतीश कौशल बने कबीर पंथ समाज सुधार सभा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सतीश कौशल बने कबीर पंथ समाज सुधार सभा के अध्यक्ष
विज्ञापन
कबीर भवन सलासी में हुए कबीर पंथ समाज सुधार सभा के द्विवार्षिक चुनाव
100 से अधिक सभा के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कबीर पंथ समाज सुधार सभा हमीरपुर की जिला कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-26 रविवार को कबीर भवन सलासी हमीरपुर में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया राज्य कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक कृष्ण चंद, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं देवराज शंडिल, प्रदेश महासचिव की देखरेख में हुए। चुनाव प्रक्रिया में इंजीनियर सतीश कुमार कौशल को अध्यक्ष, इंजीनियर बीर सिंह मस्ताना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सुनील कुमार और वीना भाटिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमलेश कुमार शेखर को महासचिव, कृष्ण कुमार कौशल को संयुक्त सचिव, सुरेश कुमार डोगरा को वित्त सचिव, बलबीर बिरला को प्रेस सचिव, पवन कुमार को लेखा परीक्षक, पंजाब सिंह कौशल को मुख्य पैटर्न, बीरबल कौंडल को पैटर्न, सतपाल कौशल को मुख्य सलाहकार, अवनीश कौशल, डॉ. आरके बन्याल को सलाहकार, इंद्र राम को मुख्य कानूनी सलाहकार, अधिवक्ता वीरता रानी को कानूनी सलाहकार ओम प्रकाश कौशल, विधि चंद, रवि कुमार कौशिक, देवेंद्र कुमार, सुनील खरियाल, सुभाष कौशल, बलदेव कमल, हेमराज कौंडल, विनोद कुमार, एडवोकेट सिद्धार्थ कौशल, अवनीश कौशल, दिनेश और कैप्टन नरेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। चुनाव में सौ से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।