फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   saroj best worker

पोषण अभियान में जिले में बेस्ट कार्यकर्ता का प्रथम पुरस्कार सरोज कुमारी के नाम

Sun, 08 Mar 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में आयोजित जिलास्तरीय महिला दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पोषण अभियान में जिले में बेस्ट कार्यकर्ता का प्रथम पुरस्कार सरोज कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुंगरवाड़ को दिया गया। रस्साकशी में जाहू सर्कल की कुसुम, मीरा, शशि और रानी प्रथम स्थान पर रहीं। नींबू दौड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भकेड़ा प्रथम रहीं। कुर्सी दौड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता झंडवी रीना देवी प्रथम रहीं। मटका दौड़ प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमली सुरिंद्रा शर्मा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली रजनी बाला को भी सम्मानित किया गया। ब्लॉक में चाइल्ड सेक्स रेशो में लगमनवी पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांग महिला के बारहवीं पास करने पर खतरवाड़ की आशा देवी को सम्मानित किया गया। जिला में सेक्स रेशो में प्रथम स्थान कुसुम चंदेल प्रधान दरुण को मिला। इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्यातिथि कमलेश कुमारी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं की ओर से दी गई सभी प्रस्तुतियों की मंच से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने पंचायती राज में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी पर महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ही सोच थी कि महिलाओं को आगे लाया जाए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रही महिला शक्ति को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed