फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanjay Sharma appointed working president of Badsar Block Congress

Hamirpur (Himachal) News: संजय शर्मा बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Fri, 05 Apr 2024 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Sharma appointed working president of Badsar Block Congress
संजय शर्मा
चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के कांग्रेस ने शुरू किए प्रयास
विज्ञापन


पार्टी नेता और कार्यकर्ता लोकसभा और विस उपचुनाव के लिए तैयार : भारती
संवाद न्यूज एजेंसी

सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में संजय शर्मा को ब्लाॅक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाल ही प्रदेश कांग्रेस की तरफ से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बड़सर को भंग किया गया था। अब यहां विधानसभा क्षेत्र की धबड़ियाणा पंचायत के संजय शर्मा को बड़सर ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय शर्मा बड़सर युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत जिला कांग्रेस में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। संजय शर्मा की पत्नी उमा शर्मा वर्तमान मे धबड़ियाणा पंचायत की प्रधान हैं।

पिछले कुछ दिन से ब्लॉक कांग्रेस बड़सर में नियुक्ति को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। हाल ही बड़सर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। इस बैठक के दौरान भी संगठन को चुनाव के दृष्टिगत सक्रिय करने पर मंथन हुआ था। इस दौरान भी संगठन को चुनाव के लिए सक्रिय करने की मांग स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उठाई थी। पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के कांग्रेस से बगावत के चलते ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से ब्लाॅक कांग्रेस बड़सर के अध्यक्ष केवल धीमान ने भी पार्टी की बैठकों से दूरी बना ली थी। पिछले दिनों हुई तमाम बैठकों से वह गैरहाजिर रहे हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केवल धीमान को इंद्रदत्त लखनपाल के खेमे का माना जाता है। हालांकि, वह सार्वजनिक तौर पर चुनाव में लखनपाल के साथ अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस की तरफ से नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। बड़सर में भी कांग्रेस चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है। वहीं, नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी की तरफ से दी गई जिम्मेवारी का वह बखूबी निर्वहन करेंगे। नियुक्ति के लिए उन्होंने सीएम सुक्खू व पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed