फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanitation services stalled in Awahdevi town; garbage strewn along the roadside.

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी कस्बे में सफाई व्यवस्था ठप, सड़क के किनारे पसरा कचरा

Tue, 04 Aug 2026 04:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
Sanitation services stalled in Awahdevi town; garbage strewn along the roadside.
अवाहदेवी कस्बे में फेंका कचरा। संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। धार्मिक नगरी अवाहदेवी कस्बा दो जिलों और तीन ग्राम पंचायतों में फैला हुआ है लेकिन सफाई व्यवस्था के अभाव में यहां गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बगवाड़ा और चंबोह व मंडी जिले की ग्राम पंचायत सरौन के अंतर्गत आने वाले इस कस्बे से दोनों जिलों के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। इसके बावजूद यहां ठोस कचरा प्रबंधन की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वर्ष पहले बाजार कमेटी ने कस्बे की सफाई के लिए एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया था। हालांकि, कचरा निस्तारण के लिए उपयुक्त डंपिंग साइट नहीं मिलने के कारण यह व्यवस्था अधिक समय तक नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस स्थान पर कचरा डाला जाता था, उसके आसपास रिहायशी मकान होने के कारण स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सफाई व्यवस्था बंद करनी पड़ी। वर्तमान में स्थिति यह है कि कस्बे के लोग मजबूरी में सड़क के किनारे ही कचरा फेंक रहे हैं।

अधिकांश कचरा ग्राम पंचायत चंबोह की सीमा की ओर डाला जा रहा है, जिससे वहां गंदगी बढ़ने के साथ-साथ दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन, संबंधित ग्राम पंचायतों और जिला प्रशासन से मांग की है कि अवाहदेवी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं व्यावसायिक कस्बे के लिए स्थायी डंपिंग साइट का चयन कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed