फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sandeep Kumar elected as head in PTA executive meeting

Hamirpur (Himachal) News: पीटीए कार्यकारिणी की बैठक में संदीप कुमार को चुना प्रधान

Sat, 14 Sep 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में पीटीए कार्यकारिणी की बैठक प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए गठित पीटीए को भंग किया गया तथा सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पीटीए कार्यकारिणी का गठन प्रोफेसर विक्रम सिंह ठाकुर पीठासीन अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में संदीप कुमार (सोनी) प्रधान, मनोज कुमार उप प्रधान, प्रोफेसर अभिनंदन जैन सचिव, महेंद्र कुमार सह सचिव, संजीव कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार को सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश कुमार, अनिल कुमार, निम्मी, जसवीर सिंह, प्रवीण शर्मा, प्रोफेसर कल्पना चड्ढा, प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ नीतिका, प्रोफेसर रविकांत एवं प्रोफेसर सवीण पुरी को चुना गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने सर्वसम्मति से चुनी गई पीटीए कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनियुक्त प्रधान संदीप कुमार (सोनी) ने कहा कि महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed