{"_id":"603d2d7e8ebc3e8c965c0686","slug":"samples-of-flour-filled-with-government-depots-hamirpur-hp-news-sml3626695193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डिपुओं से भरे आटा के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डिपुओं से भरे आटा के सैंपल
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल मुख्यालय नादौन सहित आसपास के कुछ सरकारी डिपुओं में स्थानीय लोगों ने खराब और घटिया आटा की आपूर्ति का आरोप लगाया है। इस बारे उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत की है। लोगों की शिकायत के बाद सोमवार को शहर के एक राशन डिपो से विभाग ने आटा के सैंपल भरे हैं। खराब आटा की आपूर्ति नादौन शहर सहित आसपास के कुछ सरकारी डिपुओं में की गई है। लोगों रमेश विकास, प्रदीप, संदीप और मनोज का कहना है कि आटा खाने लायक नहीं है।
लोग कई दिन से शिकायत कर रहे थे। लोगों ने खराब आटा की सप्लाई को लेकर डिपो में रोष जताया था। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इसके चलते शहर के ही कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की तो विभाग ने कार्रवाई करते हुए आटा के सैंपल भरे हैं। उन्होंने कहा कि यह आटा में रेत निकल रही है और चपाती बनाने के बाद इसका रंग काला पड़ जाता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस संबंध में घटिया आटा की आपूर्ति करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक संदीप सकलानी ने कहा कि लोगों की शिकायत पर आटा के सैंपल भरे गए हैं और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सैंपल में कोई कमी पाई गई तो आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।