फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Samples coming from Nerchok and Bilaspur to Hamirpur for investigation

नेरचौक और बिलासपुर से भी जांच के लिए हमीरपुर आ रहे सैंपल

Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में शुरू हुई निजी लैब में जिले से बाहर के अस्पतालों से भी सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। इस लैब में मेडिकल कॉलेज नेरचौक और बिलासपुर अस्पताल से भी मरीजों के सैंपल आ रहे हैं। जिनकी हमीरपुर स्थित लैब में ही टेस्टिंग की जा रही है। ऐसे में इस लैब पर हमीरपुर के सैंपलों के अलावा बाहर के सैंपलों का भी अतिरिक्त कार्यभार है।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में नई लैब शुरू होने के बाद करीब आधा दर्जन टेस्ट इसमें नहीं हो रहे हैं। इन टेस्टों के लिए मरीजों को दोबारा सरकारी लैब या बाहरी निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। उधर, निजी लैब में कुछ टेस्ट न होने के कारण सरकारी लैब में भी भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, सरकारी लैब अभी भी पूर्व की भांति 24 घंटे ही सेवाएं दे रही है। निजी क्रस्ना लैब में रोजाना करीब 300 सैंपलों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में लैब के प्रभारी डॉ. राजीव डोगरा का कहना है कि नेरचौक और बिलासपुर अस्पतालों के सैंपल भी हमीरपुर लैब में जांचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो सभी टेस्ट शुरू हो गए हैं, लेकिन कुछेक टेस्ट हैं, जिन्हें नई मशीनरी होने के कारण क्रॉस चेकिंग के लिए अन्य लैब में भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी टेस्ट इसी लैब में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed