फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Samirpur emerged as the winner in volleyball, and Amlahad in kabaddi.

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में समीरपुर और कबड्डी में अमलैहड़ बना विजेता

Thu, 24 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Samirpur emerged as the winner in volleyball, and Amlahad in kabaddi.
अमरोह स्कूल में इंडोर खेलों के समापन पर छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत संस्
डिडवीं टिक्कर/हमीरपुर। जिले के तीन शिक्षा खंडों में शुरू हुई तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा इंडोर, मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को एक साथ संपन्न हुईं।
विज्ञापन

पीएम श्री सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में मेजर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में माइनर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

तीनों स्कूलों में जिलेभर से 724 छात्रा खिलाड़ियों ने 16 खेलों में भाग लिया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का समापन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में छह ब्लॉकों की 250 छात्राओं ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन में भाग लिया।
वॉलीबाल में समीरपुर विजेता और रैली जजरी उपविजेता रहा। कबड्डी में अमलैहड़ विजेता और कुठेड़ा उपविजेता रहा। खो-खो में कुठेड़ा विजेता और रैली जजरी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में हमीरपुर विजेता रहा, जबकि नादौन और टौणी देवी की टीमें उपविजेता रहीं।

सचित्र
जूडो में कांगू और कुश्ती में डिडवीं स्कूल बना विजेता
सुजानपुर और अमरोह स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर/हमीरपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर टीहरा में तीन दिवसीय अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन स्कूल प्रधानाचार्य मंजरी वी. महाजन ने किया। प्रतियोगिता में 21 स्कूलों की 196 छात्राओं ने बास्केटबाल और हैंडबाल में भाग लिया।
बास्केटबाल में न्यू ईरा परोल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल को हराकर खिताब जीता। हैंडबाल में राजकीय उच्च विद्यालय मझेली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर हॉकी और फुटबाल के ट्रायल भी हुए।
इनमें जिलास्तरीय टीमों का चयन किया गया। इस मौके पर समन्वयक सुरेंद्र कुमार, कुणाल शर्मा, प्रदीप ठाकुर और प्रवीण पठानिया मौजूद रहे।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान जूडो में कांगू विजेता और ऊहल उपविजेता रहा। कुश्ती में डिडवीं विजेता और हैप्स विकासनगर उपविजेता रहा। बॉक्सिंग में हैप्स विकासनगर विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा।
वहीं, कुराश में डिडवीं विजेता और कांगू उपविजेता रहा। भारोत्तोलन में लंबलू विजेता और ताल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में धनेटा विजेता और कक्कड़ियार उपविजेता रहा।

इसमें स्कूल प्रधानाचार्य राकेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 24 स्कूलों की 280 छात्रा खिलाड़ियों ने कुश्ती, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, योग, शतरंज, कुराश, ठोडा, टेबल टेनिस और रस्साकशी में भाग लिया।

अमरोह स्कूल में इंडोर खेलों के समापन पर छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत संस्

अमरोह स्कूल में इंडोर खेलों के समापन पर छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत संस्

अमरोह स्कूल में इंडोर खेलों के समापन पर छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत संस्

अमरोह स्कूल में इंडोर खेलों के समापन पर छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत संस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed