फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Same driver is providing ambulance services day and night, there is not even a room for rest

Hamirpur (Himachal) News: एक ही चालक दिन-रात दे रहा एंबुलेंस में सेवाएं, आराम के लिए कमरा तक नहीं

Sat, 04 May 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन में महज एक एंबुलेंस चालक है तैनात
विज्ञापन


आराम करने के लिए कमरा भी नहीं करवाया है उपलब्ध

एंबुलेंस में कर्मचारी कर रहा आराम, हो रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में एंबुलेंस चालक के लिए विश्राम कमरा न होने के कारण उसे वाहन में बैठकर ही आराम करना पड़ रहा है। इन दिनों अस्पताल में एक ही चालक है और वह मरीज को ले जाने के लिए 24 घंटे दिन-रात काम कर रहा है। विभाग ने अभी तक ऐसे चालकों के लिए अस्पताल के भीतर आराम करने के लिए कोई भी कमरा मुहैया नहीं करवाया है।



एक चालक के सेवानिवृत्त होने के बाद उसकी जगह कोई भी अन्य चालक नहीं आया है और इन दोनों अस्पताल में एक ही चालक मौजूद है। 24 घंटे लगातार यह सुविधा प्रदान करने के बाद भी एंबुलेंस चालक के लिए कोई भी उचित स्थान नहीं है जहां पर वह आराम कर सके। गत रात भी अस्पताल में मौजूद चालक को एंबुलेंस के अंदर ही खाना खाते और आराम करते हुए देखा गया। उसे दिन में खाने का समय नहीं मिला था और रात को खाना पड़ा। अस्पताल भवन के अंदर एंबुलेंस चालकों के लिए कोई भी कमरा उपलब्ध नहीं है। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन केके शर्मा ने कहा कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed