फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sale of green crackers is just a show, banned crackers are sold in large numbers

Hamirpur (Himachal) News: ग्रीन पटाखों की बिक्री का महज दिखावा, खूब बिके प्रतिबंधित पटाखे

Sat, 11 Nov 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sale of green crackers is just a show, banned crackers are sold in large numbers
हमीरपुर में ट्राला यूनियन के साथ स्टाल से पटाखे खरीदते हुए लोग।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। दिवाली पर्व पर जिला मुख्यालय में प्रतिबंधित पटाखे खूब बिके। ग्रीन पटाखों का महज दिखावा ही किया गया। बिना लाइसेंस भी व्यापारियों ने बाजार में पटाखे बेचे। प्रशासन की तरफ से ट्राला यूनियन में लाइसेंसशुदा पटाखा व्यापारियों को स्टॉल दिए गए हैं लेकिन अवैध रूप में शहर की गलियों और मुख्य बाजार में कई व्यापारी पटाखे बेचते हुए नजर आए। अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले व्यापारियों ने प्रशासन की निर्देशों को सीधे तौर पर अवहेलना की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने अपना पुराना स्टॉक की भी खूब ब्रिकी की। जिला प्रशासन ने हमीरपुर शहर में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित करके स्टाल लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं, इसके बावजूद शहर की गलियों और अन्य जगहों पर अवैध रूप से पटाखे बेचने का कारोबार किया जाता रहा। दुकानदार पुलिस थाना हमीरपुर से महज कुछ ही दूरी पर पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह की ओर जाने वाली गली में अवैध रूप से धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री हुई लेकिन यहां पर कोई कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की ओर से नहीं की गई। तहसील के साथ दुकानदार खड़े होकर ग्राहकों को गली के अंदर ले जा रहे हैं और अवैध रूप से पटाखे बेचते दिखे। बस स्टैंड के साथ कुछ बड़े पटाखा बेचने वाले व्यापारी पुराने रोजगार कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गुप्त रूप से पटाखे बेचने का काम करते दिखे। सरकार ने शहरों में बड़े शॉट्स वाले पटाखों को बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है। एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कर रही है। अगर पुलिस स्टेशन हमीरपुर की गली के साथ अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम किया जा रहा है तो उन दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed