फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rumure of corona positive

सुबह-सवेरे कोरोना पॉजिटिव की अफवाह से हिला हमीरपुर

Tue, 12 May 2020 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार को सुबह-सवेरे महिला समेत दो बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह ने जिला हमीरपुर के लोगों को डरा दिया। जिलाभर में लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर भी विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत आते गलोड़ कस्बे में तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की झूठी खबर को धड़ल्ले से शेयर किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच की और स्वास्थ्य विभाग से पता करने के बाद यह सूचना महज अफवाह निकली।
विज्ञापन

यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, उपायुक्त हमीरपुर को सार्वजनिक तौर पर बयान जारी करना पड़ गया। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि गलोड़ में महिला समेत दो बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की खबर महज अफवाह है। अपुष्ट सूचना पर ध्यान न देने की लोगों से अपील की गई। वहीं, यह भी पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में हमीरपुर के तीन लोगों को गलती से कोरोना संक्रमित बताया गया था। उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद आईएचबीटी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से संपर्क करने के बाद पाया गया कि यह महज लिपिकीय एवं तकनीकी त्रुटि थी। जबकि, 9 मई को आई रिपोर्ट में हमीरपुर में गलोड़ से दिल्ली से लौटा एक ही व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा एक अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति बिझड़ी क्षेत्र का है। दोनों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी निगेटिव निकली है। हालांकि, दोपहर बाद सुजानपुर के बजरोल पंचायत से दो अन्य कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed