फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   RSETI will teach mushroom cultivation to the women of Panyali

Hamirpur (Himachal) News: पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

Mon, 21 Oct 2024 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इसमें स्थानीय महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान की ओर से कई प्रशिक्षण कोर्स चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को इन निशुल्क प्रशिक्षण कोर्सों का लाभ उठाना चाहिए तथा अपने उद्यम स्थापित करने चाहिए। निदेशक ने बताया कि पनयाली में आरंभ किए गए दस दिवसीय शिविर की प्रतिभागी महिलाओं को खाना, वर्दी, स्टेशनरी का सामान और अन्य सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर के शुभारंभ पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed