Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 7.44 crore will be spent on channelization: Suresh

तटीकरण पर 7.44 करोड़ रुपये होंगे खर्च : सुरेश

Thu, 05 Dec 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 05 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 7.44 crore will be spent on channelization: Suresh
भरेड़ी (पल्ली) में चैंथ खड्ड के तटीयकरण का शिलान्यास करते हुए भोरंज विधायक सुरेश कुमार। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को चैंथ खड्ड के तटीकरण का दो स्थानों भरेड़ी (पल्ली) और चंबोह में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

करीब 3006 मीटर क्षेत्र में होने वाले तटीकरण पर सात करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे और किसानों की करीब 120 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से संरक्षित होगी। चंबोह में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में चैंथ खड्ड हर साल लोगों को नुकसान पहुंचाती है। भूमि कटाव के कारण किसानों व लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चैंथ खड्ड का तटीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुनैहल खड्ड का भी तटीकरण किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग को प्रपोजल बनाने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, विजय डोगरा विक्रम शर्मा, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान, जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के सहायक अभियंता प्रदीप, सहायक अभियंता अशीष देव व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed