{"_id":"6aee2424a6331fb67e08762b","slug":"rs-2295-lakh-in-offerings-received-at-baba-balaknath-temple-gold-and-silver-also-donated-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1022-214603-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में 22.95 लाख रुपये चढ़ावा, सोना-चांदी भी अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में 22.95 लाख रुपये चढ़ावा, सोना-चांदी भी अर्पित
Sat, 07 Nov 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
चार दिन में 16 हजार श्रद्धालु पहुंचे मंदिर, बकरा नीलामी से भी आमदनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने 22 लाख 95 हजार 233 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। इसमें नकद राशि, बकरों की नीलामी और दान शामिल है। बीते चार दिनों में यह चढ़ावा अर्पित किया गया जिसकी शुक्रवार को गणना की गई है।
नकद चढ़ावा 13 लाख 43 हजार 283 रुपये रहा। बकरों की नीलामी से 62 हजार 600 रुपये और दान से 8 लाख 89 हजार 350 रुपये प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं ने 18 ग्राम 770 मिलीग्राम सोना और 53 ग्राम 450 मिलीग्राम चांदी भी बाबा के चरणों में अर्पित की। इस दौरान करीब 14 से 16 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। विदेशी मुद्रा के रूप में 235 पाउंड, 609 अमेरिकी डॉलर और 3900 यूरो चढ़ावे में मिले। इसके अलावा 220 कनाडाई डॉलर, 190 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 160 यूएई मुद्रा भी प्राप्त हुई। 65 न्यूजीलैंड डॉलर, 20 कुवैत की मुद्रा और दो बहरीन मुद्रा भी अर्पित की गई। कार्यकारी मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि चढ़ावे की गणना पारदर्शिता से होती है। मंदिर न्यास श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।