फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rooms and security walls will be constructed at Kanerad School for Rs 5.5 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: कनेरड स्कूल में 5.5 लाख से होगा कमरे और सुरक्षा दीवार का निर्माण

Sat, 27 Dec 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rooms and security walls will be constructed at Kanerad School for Rs 5.5 lakh.
कनेरड स्कूल में वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थी व अन्य। स्रोत संस्थान
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला कनेरड में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जब स्कूल का दौरा किया था तब स्कूल प्रबंधन ने कक्षा कक्ष और सुरक्षा दीवार लगवाने के लिए बजट जारी करने की मांग की थी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल को बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। अब स्कूल में 5.5 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, देश भक्ति गीत आदि पर प्रस्तुतियां दीं। स्कूल मुख्याध्यापक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से कनेरड़ स्कूल में एक कमरे व सुरक्षा दीवार की दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से लंबित मांग में अब कमरे के लिए विधायक निधि के तहत 2.5 लाख रुपये व सुरक्षा दीवार के लिए तीन लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है, जिससे शीघ्र ही विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में सुविधाएं मिलेंगी। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि भेंट कर मेधावी को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed