फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Room of slate clad house damaged in Majhau village

Hamirpur (Himachal) News: मझौ गांव में स्लेटपोश मकान का कमरा क्षतिग्रस्त

Sat, 23 Aug 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Room of slate clad house damaged in Majhau village
मझौ गांव में स्लेटपोश मकान का कमरा क्षतिग्रस्त होने से हुआ नुकसान। संवाद - फोटो : mathura
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धिरड़ के मझौ गांव में शुक्रवार सुबह स्लेटपोश मकान का एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित कृष्ण लाल ने कहा कि सुबह वह घर पर दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, इसी बीच दो मंजिला मकान का एक कमरा धराशायी हो गया, जबकि दूसरा कमरा भी गिरने की कगार पर है। हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यदि दूसरा कमरा भी जमींदोज हो जाता है, तो नुकसान का आकलन और बढ़ जाएगा। मकान के अलावा उनके पास रहने के लिए कोई भी दूसरा ठिकाना नहीं है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार और उपप्रधान शशि शर्मा ने मौके का जायजा लेते हुए बताया कि यह परिवार गरीब है और अब बेघर होने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र राहत जारी करने की मांग कि है, ताकि संकटग्रस्त परिवार को सहारा मिल सके। उधर, पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है और पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed