फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Roadside bushes and potholes become a cause of trouble

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे झाड़ियां और गड्ढे बने परेशानी का सबब

Wed, 18 Dec 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Dec 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर स्थित गांव डिडवीं के पास गड्ढे और सड़क किनारे फैली झाड़ियां स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। इन झाड़ियों ने नालियों को भी बंद कर दिया है, जिससे पानी का निकास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा कमेटी के प्रधान प्रकाश चंद शर्मा और अन्य सदस्य जैसे कृष्णा कुमार, उप प्रधान अनिल कुमार शर्मा, वित्त सचिव तिलकराज शर्मा, सुदर्शन शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, महिला मंडल प्रधान सुमन शर्मा आदि ने कहा यह सड़क काफी व्यस्त है। आसपास के गांवों जैसे ककडिय़ाणा, कधरियाणा, डिडवीं, टिक्कर, मसेरड़ू, पटेरा, जमना आदि के लोग भी इस सड़क का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, डिडवीं स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिव दुर्गा एवं हनुमान मंदिर में पूजा करने आने वाले लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत, झाड़ियों की कांट-छांट और इस मार्ग पर गति अवरोधक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed