फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road to the village removed at midnight, people of other villages reached the police station

आधी रात को निकाल दी गांव के लिए सड़क, दूसरे गांव के लोग पहुंचे थाने

Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road to the village removed at midnight, people of other villages reached the police station
पपलाह के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए उखाड़ी पाइप। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में सड़क निकालने को लेकर दो गांवों के बाशिंदों में विवाद हो गया है। मामला पुलिस थाना में पहुंचा है। उपमंडल की ग्राम पंचायत पलपल के गांव पलपल के ग्रामीणों ने सोमवार रात को गांव के लिए सड़क निकालने के लिए जेसीबी लगाई थी। इस पर नगरोटा गाजियां के लोगों ने रात को ही मौके पर कार्य पर लगी जेसीबी को रुकवाया और पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा कि पलपल गांव के लोगों ने सोमवार रात को करीब साढ़े दस बजे जेसीबी लगाकर सड़क निकाल ली।
विज्ञापन

नगरोटा गांव पलपल गांव से थोड़ी दूरी पर है। ग्रामीणों को इस बात का पता तब चला जब रात को पेड़ों के गिरने की आवाज आने लगी। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो जेबीसी से सड़क निकाली जा रही थी। नगरोटा गाजियां के लोगों बीरबल सिंह, किशोरी लाल, शमशेर सिंह, सुषमा देवी, अंचना, कुलतार सिंह, अमरजीत आदि ने आरोप लगाया कि इस दौरान मलकीयत भूमि से 50 पेड़ उखाड़ दिए हैं। इनमें आम, आंवला, हरड़, तुनी, शहतूत शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाने वाले पेयजल पाइप भी जेसीबी से उखाड़ दिए। इससे विभाग को तो नुकसान हुआ है, साथ में क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस संबंध में पलपल गांव की ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान धर्मचंद ने कहा कि जिस भूमि से सड़क निकाली गई है, वह सरकारी है। इससे आगे पलपल के ग्रामीणों की मलकीयत भूमि है। इस बारे में ग्राम पंचायत प्रधान पलपल जोगिंदर राणा ने बताया कि रात को सड़क को लेकर दो गांवों के लोगों में विवाद हुआ है। थाना प्रभारी भोरंज सरम सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed