फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road from Bakarkhad to Thalambar village will be built at a cost of eight and a half crores.

Hamirpur (Himachal) News: बाकरखड्ड से थलंबर गांव तक साढ़े आठ करोड़ से बनेगी सड़क

Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से बाकरखड्ड से थलंबर गांव तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पांच किलीमीटर इस नई सड़क के निर्माण में टारिंग के साथ-साथ अन्य कार्य भी होंगे। नाबार्ड के तहत यह कार्य अवार्ड हो चुका है। लोक निर्माण विभाग का अनुमान है कि इसी सप्ताह से यह कार्य आरंभ हो जाएगा। गौरतलब है कि मुख्य मार्गों से गांवों की सड़कों को जोड़ने का प्रयास सरकार का रहता है। इसी प्रयास के तहत यहां पर नई सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर आने-जाने के लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण से वाहन चालकों का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित रहेगा।
वहीं, लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के एसडीओ संसार चंद ठाकुर ने कहा कि बाकरखड्ड से थलंबर गांव तक सड़क कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। पांच किलोमीटर सड़क पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबार्ड की ओर से यह कार्य स्वीकृत हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने का लोक निर्माण विभाग का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed