{"_id":"68beca0c49a072ae960bc60d","slug":"revised-gratuity-not-paid-to-pensioners-kharbara-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-166141-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को नहीं हुआ संशोधित ग्रेच्युटी का भुगतान : खरबाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को नहीं हुआ संशोधित ग्रेच्युटी का भुगतान : खरबाड़ा
Tue, 09 Sep 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 09 Sep 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम हमीरपुर की बैठक के बाद पदाधिकारी और अन्य। -स्रोत : फोरम
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम के वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप खरबाड़ा ने कहा कि 12 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हुई संयुक्त संघर्ष समिति (जेसीसी) की बैठक के निर्णयों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इस कारण पेंशनरों को संशोधित ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान नहीं हो पाया है।
वह सोमवार को बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम हमीरपुर इकाई की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान जोगिंद्र लाल शर्मा ने की। खरबाड़ा ने चेतावनी दी कि अगर लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी नहीं किए गए तो संयुक्त संघर्ष समिति फिर से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बना रहा है, लेकिन खराब पड़े मीटर बदलने के लिए फंड नहीं है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल कई गुणा बढ़ जाएंगे। बैठक में रमेश शर्मा, विजय शर्मा और जितेंद्र धीमान ने भी पेंशनरों के हितों के लिए आवाज उठाई और मांग की कि वित्तीय लाभ, नियमित भर्ती और महंगाई भत्ते की किश्तें जल्द जारी की जाएं। इस अवसर पर कई पेंशनर मौजूद रहे।