{"_id":"623b694acdee4a1d824b1e68","slug":"restaurant-owner-in-hamirpur-fined-rupees-18-lakh-in-a-tax-theft-issue-hamirpur-hp-news-sml403450945","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी मामले में रेस्टोरेंट संचालक को 18 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी मामले में रेस्टोरेंट संचालक को 18 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड की हमीरपुर और बिलासपुर जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई से मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने हमीरपुर जिले के एक प्रमुख रेस्तरां संचालक को टैक्स चोरी के मामले में 18 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। विभाग की टीम ने यहां स्थित सूरज रेस्टोरेंट पर यह कार्रवाई की।
वहीं, बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के एक आभूषण विक्रेता पर भी विभागीय टीम ने शिकंजा कसते हुए भारी जुर्माना किया है। बुधवार सुबह राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना से आए फ्लाइंग स्क्वायड ने हमीरपुर जिले के टौणीदेवी तहसील के एक नामी कारोबारी के ठिकानों पर रेड की। टीम ने उनके हार्डवेयर स्टोर और किराना स्टोर के सभी बिल और टैक्स से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
कारोबारी जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड का सदस्य बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक फ्लाइंग स्क्वायड की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित कारोबारी के रिकॉर्ड को बारीकी से जांचने के लिए अभी दो दिन और लगेंगे। संबंधित कारोबारी का करोड़ों का कारोबार है। पूर्व में भी राज्य कर एवं आबकारी विभाग और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग संबंधित कारोबारी पर कार्रवाई कर चुका है।
उधर, फ्लाइंग स्क्वायड ऊना से संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग राकेश भारतीय ने कहा कि रेस्तरां संचालक को 18 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। टौणीदेवी के कारोबारी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अभी तक मामले की जांच चल रही है।
--