फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residents of Chhatrail cheered when government bus reached the village for the first time

Hamirpur (Himachal) News: पहली बार गांव में सरकारी बस पहुंचने पर चहके छत्रैल के बाशिंदे

Sun, 04 Aug 2024 02:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Residents of Chhatrail cheered when government bus reached the village for the first time
छत्रैल में पहुंची परिवहन निगम की बस का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
लोगों ने बांटी मिठाइयां, गाए स्वागत गीत, एसडीएम हमीरपुर ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


बस में पहली सीट पर बैठकर एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी ने सड़क का किया मुआयना

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत टौणी देवी से छत्रैल गांव तक पहली बार एचआरटीसी की बस पहुंची है। इसे देखकर सभी चहक उठे। लोगों ने मिठाइयां बांटीं और महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। टौणी देवी से छत्रैल गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में सड़क का निर्माण किया गया था। कुछ रुकावटों के चलते यह मार्ग अभी तक बस चलाने के लिए पास नहीं हो पाया था। इससे ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग को दिक्कत हो रही थी। शनिवार को इस रूट पर सरकारी बस पहुंची और इस रोड को पास कर दिया गया। एसडीएम ने सड़क को मापदंडों के अनुसार सही पाया। इससे बरसों बाद सड़क अब बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। शनिवार को एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी ने टौणी देवी से छत्रैल तक सरकारी बस की पहली सीट पर बैठकर सड़क का मुआयना किया तथा इसे हरी झंडी दी। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को इसके लिए बधाई दी। इस दौरान बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। कई सालों बाद सड़क को प्रशासनिक स्वीकृति मिल पाई है। अब वाहनों की आवाजाही बेहतर तरीके से हो पाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज भाटिया के साथ ही सहायक अभियंता किशोरी लाल व कनिष्ठ अभियंता भागीरथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने रोड पर पहली बार एचआरटीसी की बस आने पर अधिकारियों का धन्यवाद किया है। रास्ते में भी लोगों ने मिठाइयां बांटी और शीतल पेय पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed