फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residential buildings to be constructed for doctors and staff of Nadaun Hospital

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल के डाॅक्टरों, स्टाफ के लिए बनेंगे आवासीय भवन

Wed, 17 Dec 2025 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Dec 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
टाइप-तीन क्वार्टरों के लिए छह करोड़ रुपये का बजट जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के नादौन अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ के लिए जल्द ही आवासीय परिसर की सुविधा मिलेगी। टाइप-तीन क्वार्टरों के लिए छह करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध होने के बाद टेंडर भी हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक नादौन अस्पताल में स्टाफ के लिए क्वार्टर थे, लेकिन इनकी हालत खराब हो गई थी। इस कारण इन्हें गिरा दिया गया था। अब चिकित्सकों और स्टाफ के लिए आवासीय परिसर की सुविधा दी जाएगी। टाइप-चार और टाइप-तीन के लिए आठ-आठ कमरे बनाए जाएंगे। टाइप-तीन के आठ क्वार्टरों के लिए छह करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। ये क्वार्टर स्टाफ के लिए बनाए जाएंगे। वहीं, टाइप-चार के भी आठ क्वार्टर बनाए जाएंगे। इन क्वार्टरों में चिकित्सक रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाना प्रस्तावित है। स्वास्थ्य खंड नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी राजेश भारद्वाज ने बताया कि टाइप-तीन और टाइप-चार क्वार्टर बनाए जाएंगे। टाइप तीन क्वार्टरों के लिए छह करोड़ रुपये उपलब्ध हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नए भवनों की सुविधा चिकित्सक और स्टाफ को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed