{"_id":"63e2918306d9d865d953b2fd","slug":"resentment-among-pensioners-due-to-non-revision-of-pension-hamirpur-hp-news-c-19-1-52891-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेंशन में संशोधन न होने पर पेंशनरों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेंशन में संशोधन न होने पर पेंशनरों में आक्रोश
Tue, 07 Feb 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर कांगू में हुई। खंड महासचिव जगदीश शर्मा ने उपस्थित पेंशनरों को बैठक के एजेंडे और खंड की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की मांगों तथा समस्याओं पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। अधिकतर पेंशनरों में रोष पाया गया कि एक साल का समय गुजर गया है लेकिन उनकी पेंशन अभी तक संशोधित नहीं हुई है। इसके अलावा सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की देय किस्तें जारी न करने पर भी सदस्यों में आक्रोश पाया गया। चर्चा के दौरान सदस्यों के आयकर, पेंशन संशोधन सहित अन्य मसलों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। जिला प्रधान केसी गौतम ने नादौन खंड में सत्र 2023-25 के लिए चलाए जा रहे सदस्यता कार्यक्रम को जिले में अग्रणी होने पर खंड पदाधिकारियों की सराहना की गई व इसे जारी रखे जाने का आग्रह किया गया। जिला प्रधान ने सदस्यों को जानकारी दी कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान और पेंशन संशोधन के मामलों के निपटान के लिए संघ पदाधिकारी कोषागार कार्यालय व महालेखाकार कार्यालय से संपर्क में हैं और इस संबंध में प्रगति भी देखी जा रही है। उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पेंशनरों की लंबित मांगों को प्रदेश इकाई शीघ्र ही नई सरकार से उठाएगी। इस दौरान जिला प्रधान केसी गौतम, प्रदेश मुख्य संगठन सचिव, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, प्रदेश संरक्षक अवनीश कुमार, सलाहकार अमर नाथ शर्मा, कोषपाल जुल्फी राम वर्मा, माथो राम, शेर सिंह, करतार चंद शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन