{"_id":"6640ab85a0388c1d38011b42","slug":"repair-work-of-mehli-bridge-to-baghera-road-will-be-done-from-13th-to-15th-may-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127469-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 13 से 15 मई तक होगा मेहली पुल से लेकर बगेहड़ा सड़क का मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 13 से 15 मई तक होगा मेहली पुल से लेकर बगेहड़ा सड़क का मरम्मत कार्य
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर तीन दिन तक बंद रहेगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत संधोल मेहली पुल से लेकर बगेहड़ा सड़क का मरम्मत कार्य 13 से 15 मई तक किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर तीन दिन यातायात सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता ने कहा कि इस अवधि के दौरान कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जंगलबैरी से सुजानपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को बगेहड़ा पुल से वाया समौना सड़क के माध्यम से मैहली पुल के पास सुजानपुर संधोल सड़क में शामिल किया जाएगा, जबकि हल्के वाहनों को मेहलड़ू होते हुए मेहली पुल पर मुख्य मार्ग में शामिल क्या जाएगा। धर्मपुर, संधोल से सुजानपुर आने वाले सभी निजी वाहनों को जयसिंहपुर के रास्ते आलमपुर हारसीपत्तन के रास्ते से चलाया जा सकता है। इसी प्रकार संधोल जंगलबैरी से हमीरपुर, ऊना, शिमला की तरफ जाने वाले निजी वाहनों को कक्कड़ सचूही और टौणी देवी, ऊहल, कक्कड़ सड़क से चलाया जा सकता है।