{"_id":"678d4750da0d7f8dfa065e64","slug":"renovation-work-of-shiva-temple-will-be-completed-by-shivratri-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-146169-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिव मंदिर का शिवरात्रि तक पूरा होगा जीर्णोद्धार कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिव मंदिर का शिवरात्रि तक पूरा होगा जीर्णोद्धार कार्य
Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भोटा चौक के साथ लगते शिव मंदिर हमीरपुर का जीर्णोद्धार कार्य शिवरात्रि तक पूरा होगा। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर 14 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
इसमें मंदिर कमेटी के साथ ग्रामीण, शहरवासी और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं। मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जुलाई, 2024 में शुरू हुआ है। प्रथम चरण में मंदिर परिसर के वर्षों पुराने जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने और अब दूसरे चरण में नए भवन को बनाने का 70 फीसदी कार्य हुआ है। निर्माण कार्य में एक दर्जन मजदूर लगे हुए हैं। पूर्व में मंदिर के पुराने भवन में अकसर बरसात के समय पानी का रिसाव और जलभराव की समस्या रहती थी, जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया और अब डेढ़ माह के भीतर मंदिर का कायाकल्प कार्य पूरा हो जाएगा। इससे शिवरात्रि के दौरान मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को मंदिर में ठहरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मंदिर में लोगों के साथ सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से सरिया और सीमेंट की खरीदारी के लिए 6.50 लाख रुपये दान किया गया है। इसके अतिरिक्त शहरवासी भी जीर्णोद्धार कार्य में मंदिर कमेटी का सहयोग कर रहे हैं।
कोट
मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शिवरात्रि तक पूरा होगा। पुराने भवन में पानी के रिसाव और जलभराव की समस्या रहती थी, लेकिन अब जीर्णोद्धार कार्य होने से मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विजय हांडा, प्रधान, शिव मंदिर, हमीरपुर