{"_id":"693345c16435fd6bc50f2901","slug":"reminders-sent-to-nine-entrepreneurs-for-development-of-new-industrial-area-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-175750-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नौ उद्यमियों को भेजा रिमांइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नौ उद्यमियों को भेजा रिमांइडर
Sat, 06 Dec 2025 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए हमीरपुर में चिह्नित दो औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयां स्थापित करने की कवायद को तेज करने के लिए उद्योग विभाग ने नौ उद्यमियों को रिमाइंडर भेजा है। रिमाइंडर भेजने का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों को तेजी के साथ स्थापित कर लाेगों को रोजगार प्रदान करना है।
हमीरपुर जिले के रिट और बल्ह बिहाल में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां पर विभिन्न प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे। दो वर्ष बीतने के बाद भी काम उस गति से नहीं हो पाया है, जिस गति से होना चाहिए। ऐसे में उद्योग विभाग ने नौ उद्यमियों को रिमाइंडर भेजकर कार्य तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।
उद्योग विभाग हमीरपुर के तहत रिट में सात और बल्ह बिहाल में दो उद्यमियों को यह रिमाइंडर भेजे गए हैं। बता दें कि उद्योग विभाग हमीरपुर के तहत रिट में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, स्टील फर्नीचर, डाटा सेंटर, फूड प्रोडेक्ट एंड न्यूट्रियश, इंटरलॉक टाइल वर्क, फिनाइल, रिट्रेडिंग टायर के यूनिट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बल्ह बिहाल में स्टील फर्नीचर, डिस्पोजेबल आर्टिकल, पीवीसी पाइप और बेकिंग प्रोडेक्ट के यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इनमें करीब 100 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। हालांकि उद्योग इकाई स्थापित करने के लिए पांच वर्ष का समय होता है। वहीं, उद्योग विभाग की मानें तो इस औद्योगिक क्षेत्र को शीघ्र तैयार करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में विभाग ने उद्यमियों को रिमाइंडर भेजा है।