फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   remberance of attle

अटल को याद कर भावुक हो गए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल

Fri, 16 Aug 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
remberance of attle
टौणी देवी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। टौणी देवी माता मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के अपने मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत हुई। अटल के विचारों और संस्कारों को भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपने जीवन में अपनाया है। उनके आदर्शों के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी देश के हर जनमानस की सेवा में लगी हुई है।
विज्ञापन

भावुक हुए धूमल ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बिताए हुए समय को याद किया और बताया कि अटल का हिमाचल प्रदेश से अलग ही स्नेह और लगाव था। उन्हें जब भी समय मिलता था तो वह हिमाचल आकर अपना समय व्यतीत किया करते थे। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से 1998 से पहले प्रदेश में सड़कों का अभाव था। लेकिन, प्रधानमंत्री सड़क योजना को अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू कर प्रदेश के हर गांव को सड़क तक पहुंचाया। अटल हमेशा के लिए हमारे दिल में रहेंगे। इस मौके मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, जिला परिषद वीरेंद्र विक्की, अध्यक्ष अंजना ठाकुर, महामंत्री अर्चना चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed