{"_id":"68fb6219cfe7ff86020d651b","slug":"religious-conference-begins-at-thakurdwara-jamli-dham-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171082-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ठाकुरद्वारा जमली धाम में धार्मिक सम्मेलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ठाकुरद्वारा जमली धाम में धार्मिक सम्मेलन शुरू
Sat, 25 Oct 2025 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Oct 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा जमली धाम में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। -स्रोत : जागरूक पाठक
ताल (हमीरपुर)। जमली धाम में सात दिवसीय धार्मिक सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा एवं गो परिक्रमा के साथ हुआ। इस दौरान महिला मंडल कालेअंब, भलेड़ा, गाहरा और सेर स्वाहल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पहले दिन के सत्संग में जुब्बल कोटखाई से आए भागवत विभूषित प्रवेश दत्त शास्त्री ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को दर्जनों काम छोड़कर भोजन, सैकड़ों काम छोड़कर स्नान और हजारों काम छोड़कर सत्संग में अवश्य जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान की याद अक्सर संकट, श्मशान और सत्संग में ही आती है।
कार्यक्रम में गौशाला कमेटी के रसील सिंह मनकोटिया, जगदीश ठाकुर, बालक राम, संजीव शर्मा, सुनील सिंह, तिलक राज शर्मा, राजेश दीवान, कैप्टन कम राज, कैप्टन प्रदीप राज कुमार व उनकी पत्नी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।